फाजिल्का|डाॅ. अंबेडकर मिशन फाजिल्का द्वारा कठुआ गैंग रेप मामले में
फाजिल्का|डाॅ. अंबेडकर मिशन फाजिल्का द्वारा कठुआ गैंग रेप मामले में मासूम की आत्मिक शांति के लिए मंगलवार देर सायं कैंडल मार्च निकाला, जिसमें आवा स्पोटर्स क्लब भी साथ था। उक्त कैंडल मार्च रविदास भवन संजीव सिनेमा चौक से हुई। जहां से उक्त कैंडल मार्च शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ चौंक घंटाघर पर पहुंचा जहां उनको अन्य कई समाजसेवी संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग मिला। उक्त नौजवान सामूहिक बलात्कारी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। इस कैंडल मार्च में रवि कुमार, जगदीश कुमार, विक्की, टीटू, कर्ण अर्जुन तथा एडवोकेट संजीव मार्शल बांसल भी मौजूद थे।