66केवी लाइन पर स्पार्किंग से नहीं लगी आग : बिजली बोर्ड
निकटवर्ती गांव तरोबड़ी खेतों में लगी आग से गेंहूं जलने तथा किसानों के हुए नुकसान के संदर्भ में पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन लाधूका के अधिकारियों ने किसी लापरवाही अथवा जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया है। इस संदर्भ में सहायक कार्यकारी इंजीनियर द्वारा तहसीलदार फाजिल्का को लिखे पत्र में कहा गया है कि उस दिन तरोबड़ी की तरफ सभी कृषि सेक्टर व गांवों की सह्रश्वलाई से संबंधित फीडर प्रात: 10 बजे से ही बंद थे। इसके अलावा आगजनी स्थल का अतिरिक्त सहायक इंजीनियर फाजिल्का का दौरा किया गया तो वहां पर किसानों ने बताया कि 66केवी लाइन जोकि लाधूका से बुद्धो की टी-आफ चिमनेवाला से स्पार्किंग हुई है जोकि तथ्यहीन है। अधिकारी के अनुसार अगर 66केवी लाइन पर विद्युत स्पार्किंग होती तो सब स्टेशन लाधूका की सह्रश्वलाई बंद हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा टी-आफ पर कोई अन्य फाल्ट नहीं पड़ा।