पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी रोड़ावाली के गेट पर बस और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के द्वारा फाजिल्का भेज दिया गया है। घायल सुनील कुमार पुत्र ओम प्रकाश काला वासी आर्य नगर गोपी मास्टर मोहल्ला, फाजिल्का व मृतक पप्पी छाबड़ा पुत्र हंस राज छाबड़ा मोड़ रोड मुक्तसर नजदीक यादव फीड फैक्ट्री मंडी रोडा वाली में फ्रूटी की मार्केटिंग करने के लिए मुक्तसर में हीरो होंडा मोटरसाइकिल नं पीबी 03 8564 पर सवार होकर गंग कैनाल की ओर से आ रहे थे जब वह स्थानीय फिरनी के समीप पहुंचे तो जलालाबाद को जाने वाली एक प्राइवेट मिनी बस नं पी बी 05 एफ 9681 जोकि तेज रफ्तार में आ रही थी ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया और बस उसे घसीटते हुए काफी आगे ले गई। हादसे में मुक्तसर निवासी पप्पी छाबड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुनील कुमार घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि 108 एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची।

3 बच्चों का बाप अकेला ही था घर में कमाने वाला : पप्पी छाबड़ा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपने घर का गुजारा करता था। वह अपने पीछे प|ी और तीन बच्चे यरेश बेटा (17), आतीश बेटा (12), व्याहू बेटी (9) जोकि अभी पढ़ाई कर रहे हैं छोड़ गया है। पप्पी छाबड़ा के अलावा घर में कोई भी कमाने वाला नहीं रहा। वह प्राइवेट नौकरी करके ही घर का गुजारा चलता था और बच्चों की पढ़ाई वगैरह करवा रहा था। (अमित अरोड़ा)

खबरें और भी हैं...