शराब की अवैध बिक्री बंद करवाने शिव सेना ने किया विरोध प्रदर्शन
फिरोजपुर |शिव सेना बाल ठाकरे ने जिले में चल रही शराब की नाजायज ब्रांचों को बंद करवाने के लिए रोष रैली निकाल आरटीए दफ्तर के बाहर दिया रोष धरना। रोष रैली को संबोधित करते हुए मिंकू चौधरी ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में चल रही शराब की अवैध ब्रांचो को बंद करवाने के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक ना तो कोई कार्रवाई की गई हैं और ना ही किसी भी ब्रांच का चालान काटा गया है।उन्होंने बताया कि शहर के इच्छेवाला रोड पर गोल्डन एन्क्लेव के समक्ष, मच्छी मंडी, मलवाल रोड नजदीक मानव मंदिर स्कूल, छावनी के लाल कुर्ती चौक, बीएसएफ दफ्तर के समक्ष, आजाद चौक, नीम वाला चौक के पास, कैनाल कॉलोनी, गांव नौ रंग के, नेशनल हाईवे फिरोजपुर- फाजिल्का रोड गांव लैली वाला ब्रांच को बंद करवाने के लिए कई बार शिकायत दे चुके हैं। अंत में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही शराब की चल रही अवैध ब्रांचों को बंद ना किया गया तो वह अपना संघर्ष तेज करेंगे। इस अवसर पर संजीव चौधरी, मनोज गखड़, राधे श्याम, हरजिंद्र सिंह, सोनू, रुप सिंह, जगदीश कुमार, गुरविंद्र, वलप्रीत सिंह, बूटा सिंह थे। (रवि कुमार)
धरने में मौजूद शिव सेना बाल ठाकरे के पदाधिकारीगण।