फाजिल्का| आल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन की एक बैठक सोमवार को हुई। जिसमें 22 मई को अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल पर जाने संबंधी विचार किया गया। शगन लाल उपनेजा सहायक सचिव पंजाब सर्कल ने बताया कि 22 को प्रात: 9 बजे से मुख्य डाकघर के समक्ष यह हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल करने का मुख्य कारण 7वें पे-कमिशन को लागू न करना है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र न माना गया तो यूनियन की ओर से हड़ताल को अनिश्चितकालीन समय के लिए जारी रखा जाएगा तथा आगामी समय में संघर्ष को ओर तीव्र किया जाएगा।