फाजिल्का| खुईखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी एचसी सतपाल ने बताया कि वह गश्त के दौरान गांव खिप्पांवाली पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे सवा 6 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार उर्फ कालू वासी घल्लू के रूप में हुई है जिस पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।