साडी रसोई के लिए आर्थिक सहयोग के लिए चेक देते गुरचरण सिंह सलामेवाला।
भास्कर संवाददाता| फाजिल्का
साडी रसोई, जिसमें आम व्यक्ति 10 रुपए प्रति थाली में भोजन करते हैं, के लिए सोमवार को समाज सेवक गुरचरण सिंह सलामेवाला ने साडी रसोई के लिए 10 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के साथ मिलकर भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सचिव सुभाष अरोड़ा, समाजसेवक अमर चंद भठेजा व अन्य उपस्थित थे।