दुर्ग्याणा मंदिर में बंगलादेश से आए मुस्लिम समुदाय ने टेका माथा
बंगला देश से श्री अमृतसर साहिब आए मुस्लिम समुदाय के सय्यद फारूक अहमद, मुहम्मद बाचू मियां, फिरदोस बेगम, लवली यासमीन ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर (तीर्थ) के दर्शन किए और प्रसाद लिया।
इस दौरान उन्होंने विश्व शांति की कामना की। ढाका निवासी लवली यासमीन ने कहा कि परमात्मा एक है, नाम अलग-अलग हैं। अंग्रेजों ने हमें धर्म के नाम पर लड़ाकर विभाजित कर दिया। उन्होंने बताया कि साउथ एशिया पीपल्ज फोर्म (सार्फ) आपसी मतभेदों को दूर करने व विश्व शांति बनाने में अग्रसर है। हमें सभी धर्मों का पालन करना चाहिए।
श्री अमृतसर साहिब में तीन दिन के अधिवेशन में आए सार्फ के पदाधिकारी माणक समाजदार (कोलकत्ता), राम किशोर लखनऊ, लीलाधर शर्मा फाजिल्का, युसुफ पठान नागपुर, सेवानिवृत उपकुलपति दिलेर सिंह हिसार वाले व अन्य सदस्यों ने भी मंदिर में दर्शन किए व ध्वज चढ़ाए। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा धाम श्री अमृतसर साहिब के प्रधान रमेश शर्मा, महासचिव अरूण खन्ना ने देश विदेश से आए डेलीगेटों को धार्मिक चित्र व नवसम्मत के केलेंडर भेंट किए। हिंदु धर्म धार्मिक स्थानों पर भी लगाए जाने वाले जयकारों में हमेशा विश्व का कल्याण हो की प्रार्थना करते हैं।
विश्व शांति के लिए की कामना