पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल व उदय का एमएल मर्कन ट्राफी के लिए चयन

राहुल व उदय का एमएल मर्कन ट्राफी के लिए चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाए गए जिला स्तरीय मुकाबलों में फाजिल्का क्रिकेट एसोसिएशन के दो खिलाड़ियों का चयन माइनर डिस्ट्रिक्ट पंजाब जोन-ए (बठिंडा) के लिए हुआ है। अब यह खिलाड़ी 17 अप्रैल से शुरू होने वाले अंडर-16 जोन स्तरीय मुकाबलों में एमएल मर्कन ट्राफी के मुकाबले में भाग लेंगे। फाजिल्का डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र छिंदी ने बताया कि माइनर डिस्ट्रिक पंजाब जोन-ए (बठिंडा) का पहला तीन दिवसीय मुकाबला 17 अप्रैल पटियाला की टीम के साथ पटियाला में होगा। इस मुकाबले में चयनित हुए फाजिल्का के खिलाड़ी राहुल सक्सेना व उदय सहारण पटियाला रवाना हो चुके हैं। मुख्य कोच राजेश सक्सेना ने बताया कि दूसरा मुकाबला लुधियाना की टीम के साथ 21 से 23 अप्रैल तक लुधियाना में व तीसरा मुकाबला जालंधर टीम के साथ जालंधर में 25 से 27 अप्रैल को होगा। राहुल व उदय के जोन-ए टीम में चयन पर एफडीसीए की चेयरपर्सन डीसी ईशा कालिया, अध्यक्ष डॉ. यशपाल जस्सी, सुरेंद्र ठकराल हैप्पी, रजनीश बत्तरा, महासचिव सुरेंद्र छिंदी, उपाध्यक्ष प्रदुमन शर्मा, सहजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खुराना, चेतन दत्त, प्रदीप कटारिया, दीपक कुक्कड़, मनुज दूमड़ा, अशोक वाट्स, विजय तंवर, क्रांति कंबोज, रमन कौशल डिक्की, कुलदीप भंडारी, सुखमंदर सैनी, इकबाल चंद, नवजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ने खुशी का इजहार किया है।

उदय सहारण।

राहुल सक्सैना।

खबरें और भी हैं...