पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेश मित्तल बने दुष्ट दमन धर्मरक्षणी सभा के कोषाध्यक्ष

नरेश मित्तल बने दुष्ट दमन धर्मरक्षणी सभा के कोषाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का में बैठक करते हुए सभा के सदस्य।

फाजिल्का| दुष्ट दमन धर्म रक्षणी सभा रजि. फाजिल्का की एक मीटिंग सभा के कार्यालय फर्श नंबर 14 पर प्रधान सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी वर्ष 2017-18 के लिए नए प्रोजेक्टों को चलाने के बारे में विचार किया गया। सोसायटी पिछले 10 वर्ष से शूगर, बीपी के कैंप तथा स्व ललिता गुप्ता चैरिटेबल लेबोरेटरी, बच्चों को किताबें, बूट, जुराबें तथा स्टेशनरी बांटने का कार्य कर रही है। बैठक में नरेन्द्र जैन कोकण, सुभाष बांसल, सुशील गुप्ता, नरेश मित्तल, सांई राम प्रकाश खुंगर, राकेश गुगलानी, शगन लाल मिगलानी, विनोद मिगलानी, महासचिव नरिंदर अग्रवाल, पुरषोत्तम मुंजाल, सुमेश गुप्ता, कृष्ण लाल सिसोदिया , नरेन्द्र गगनेजा लड्डू ने सर्वसम्मति से आगामी 2 वर्षों के लिए समाजसेवी नरेश मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना। सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी तथा समूह सदस्यों ने श्री मित्तल का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर श्री नरेश मित्तल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाएंगे तथा सभी सदस्यों को सहयोग के लिए कहा। इस मौके नरेन्द्र जैन कोकण, कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल, सांई राम प्रकाश खुंगर तथा नरेन्द्र गगनेजा लड्डू पर आधारित एक कमेटी बनाई गई जो ललिता गुप्ता क्लीनिकल मैमोरियल लैब बादल कॉलोनी फाजिल्का का आधुनिकीकरण करने के लिए नई मशीनें खरीदेगी।

खबरें और भी हैं...