सार्फ डेलीगेटों ने जलियांवाला बाग के शहीदों को किया नमन
जलियां वाला बाग कांड के शहीदों को नमन करते डेलीगेट।
फाजिल्का| भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तानी पीपल्ज फोर्म (सार्फ) के डेलीगेटों ने जलियां वाला बाग कांड के 100 वर्ष में प्रवेश करने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमृतसर पहुंचकर जलियां वाला बाग कांड के नरसंहार के शहीदों को नमन किया।
सार्फ के सदस्य लीलाधर शर्मा ने बताया कि सभी डेलीगेटों ने अहिंसा परमोधर्म की राह पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर बांग्लादेश की ढाका राजधानी से आई लवली यास्मीन ने कहा कि भारत विभाजन से पूर्व पाकिस्तान और बंगलादेश भारत का हिस्सा थे और उस समय शहीद होने वाले उस समय के भारतवासी ही थे, जिनके परिवार विभाजन के बाद अलग-अलग देशों में बंट गए। हम सब अपने देशों में भी उन शहीदों को याद करते रहेंगे। कोलकत्ता से आए माणक समाजदार ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष शहीदों को नमन करेंगे। इसलिए जलियांवाला बाग शहीदों की कमेटी बनाई गई है। इस अवसर पर प्रोफेसर चिमन लाल, सेवानिवृत वाईस चांसलर दिलेर सिंह, मुहम्मद मौजूद, प्रीतम सिंह सगड़, राम किशोर, अश्वनी त्यागी, ओपी सिन्हा, अधिनान अब्दुल वली, युसुफ पठान पूना, बाचू मिया, फिरदोषी बेगम, राजपाल सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।