स्वच्छता का संदेश देकर युवा शक्ति को समर्पित विरासती मेला मेला संपन्न
ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वेरका के सहयोग से करवाए जाने वाले 12वें वेरका फाजिल्का विरासत मेले की चौथी व अंतिम रात युवाओं को समर्पित रही। विरासत मेले की विधिवत शुरूआत मुख्यातिथि के रूप में इंग्लैंड से विशेष रूप से पहुंचे इंदी संधू फेस्टीवल आफ थैटफोर्ड के डायरेक्टर, शमिन्द्र बेदी एमबीई, विक्रम आहूजा, गौतम आहूजा, रंजम कामरा, विनोद ज्याणी, भुपिन्द्र सिंह व रेशम लाल असीजा ने दीप प्रज्जवलित कर की। जानकारी देते हुए नवदीप असीजा व प्रवक्ता हरमीत जसल ने बताया कि 4 दिवसीय वेरका फाजिल्का विरासत मेले की चौथी व अंतिम रात युवा शक्ति को समर्पित रही। इस रात के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत, गिद्दा, भांगड़ा, राजस्थानी डांस प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर फाजिल्का में जन्मे व डॉक्टरी कार्य में अपना नाम कमाने के बाद एक सड़क दुर्घटना में स्वर्गवास हो गए डॉ. यशपाल सिंह के परिवार को यूथ आइकन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेले की अंतिम रात पार्क को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने का संदेश देने वाली ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन की टीम द्वारा रात लगभग डेढ़ बजे पार्क की सफाई करवाते हुए डिस्पोजल की थालियां, गिलास, कागज या अन्य गंदगी वाला समान जो बिखरा पड़ा था को साफ किया।
इस चार दिवसीय विरासत मेले के दौरान पार्षद अरूण वधवा, संदीप अबरोल, रितिश कुक्कड़, अंकुश ग्रोवर, जसविन्द्र चावला, अमरीक सिंह, राजीव चोपड़ा, परविन्द्र जसल, शिवांस कामरा, हरीवंश नारंग, सावंत ठठई, रशमीत कंबोज, नितिश गांधी, शिवम मदान, रिशब मदान, सानू मदान, दीपक खुराना व शुभम कुक्कड़ आदि ने सहयोग किया।
विजेता रहने वाली भंगड़े की टीम को सम्मानित करते आयोजक।