पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगजीत बने मेहरीया बाजार वेलफेयर एसो. के प्रधान

जगजीत बने मेहरीया बाजार वेलफेयर एसो. के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय बठिंडा रोड मैहरीयां बाजार के दुकानदारों द्वारा मैहरीयां बाजार की बठिंडा रोड़ पर हो रही दिक्कतों से निपटने के लिए सभी दुकानदार जेएस पदम फर्नीचर पर इकट्ठे हुए, और मैहरीयां बाजार वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन का गठन करते सभी दुकानदारों ने सर्वसम्मति से बजरंग लाल गुप्ता एवं सुरिन्द्र चोपड़ा को संरक्षक, अरूण वधवा को चेयरमैन, जगजीत सिंह को प्रधान, राकेश गुप्ता को उपप्रधान, पंकज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राजीव कुक्कड़ को महासचिव, प्रेम गुप्ता को सचिव, गोपाल अग्रवाल एवं रमनदीप सिंह को प्रवक्ता और अमृत सचदेवा को मीडिया सलाहकार के रूप में शामिल किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन अरूण वधवा और मीडिया सलाहकार अमृत सचदेवा ने बताया कि अब बठिंडा रोड पर एक भी रेहड़ी नहीं लगाने दी जाएगी सभी दुकानदार एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे।

इस मौके नीरू कालडा, व्योम कुक्कड़, गोल्डी लूथरा, हरीश गोयल, लाला अग्रवाल, रमेश लूना, हैप्पी कटारिया, सरल कुक्कड़, मोहित विशिष्ट, विशाल कामरा, नीटू काठपाल, मुकेश बांसल, डा. विनोद जागिंड, सुरिन्द्र जुनेजा, विनोद अग्रवाल, पारस कटारिया आदि उपस्थित रहे।

विक्रम चौहान बने युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष

फाजिल्का| समाज सेवी संस्था युवा राजपूत सभा फाजिल्का के अध्यक्ष के चुनाव हेतु बैठक सभा के संरक्षक रोशन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा ने पिछले साल का लेखा जोखा पेश किया। इसके बाद आगामी दो वर्षों के अध्यक्ष पद के लिए सतीश वर्मा व रमेश ढल ने विक्रम चौहान के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका विनोद वर्मा, तेजा वर्मा, अनिल सेतिया, संदीप, जोगिंदर व नरेश ने अनुमोदन किया व सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस प्रकार श्री विक्रम चौहान को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

फाजिल्का में बैठक करते हुए एसोसिएशन के सदस्य।

अध्यक्ष विक्रम चौहान को सम्मानित करते सभा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...