साडी रसोई में 500 लोगों को खिलाया फ्री खाना
फाजिल्का|वीएमआर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को साडी रसोई में लोगों को नि:शुल्क खाना खिलाया गया। जानकारी देते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय सिड़ाना ने बताया कि इससे पहले आयोजित एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से चलाई जा रही साडी रसोई में आज लोगों को नि:शुल्क खाना खिलाया जाएगा। जिसके तहत साडी रसोई में करीब 500 लोगों को नि:शुल्क खाना खिलाया गया। एसोसिएशन के प्रधान राजन बत्तरा ने कहा कि गरीब लोगों व बाहर से इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों के लिए साड़ी रसोई काफी सहायक बनी है। यहां रोजाना लोग दस रुपए में मिलने वाली थाली से अपना पेट भर रहे हैं। उन्होंने आगे भी सहयोग देने की बात कही।