फाजिल्का| संविधान बचाओ कमेटी व दलित एकता मंच फाजिल्का की बैठक श्री गुरु रविदास कम्यूनिटी हाल में हुई। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया द्वारा एससी/एसटी अत्याचार निवारण एक्ट के फैसले विरुद्ध जो केंद्र सरकार द्वारा पुर्णविचार करने के लिए डाली अपील को खारिज कर दिया है। जिस कारण दलित समाज में भारी रोष पाया गया। इसलिए संविधान बचाअो कमेटी व दलित एकता मंच फाजिल्का द्वारा फैसला लिया गया कि देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को डिप्टी कमिश्नर द्वारा 21 मई को दोपहर 3 बजे एक मांगपत्र दिया जाएगा जिसमें मांग की गई है कि वह तुरंत इस संबंधी पार्लियामेंट में एक नया एससी/एसटी अत्याचार निवारण एक्ट और आरक्षण बिल पास करवाने के लिए इसको कानून बनाकर संविधान की नई सूची में डाला जाए ताकि फिर बार-बार इसको कोर्ट में चैलेंज न किया जा सके। इसलिए इस संबंध में 21 मई को डीसी फाजिल्का को संविधान बचाओ कमेटी और दलित एकता मंच द्वारा एक मांगपत्र दिया जाएगा।