पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने किया कन्वेंशन का विज्ञान जारी

पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने किया कन्वेंशन का विज्ञान जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद|पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन (विज्ञानिक) तहसील जलालाबाद की अहम मीटिंग स्थानीय सरकारी आईटीआई में जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र के नेतृत्व में हुई। मीटिंग में पंजाब के मुलाजिमों को आ रही समस्याओं संबंधी चर्चा की गई। मीटिंग में सुरेन्द्र कंबोज तथा मेजर सिंह ने बताया कि पंजाब के मुलाजिम कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार की ओर से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। जिसकी कड़ी के संबंध में 28 मई दिन सोमवार को 2 फाजिल्का सरकारी आईटीआई में जिले भर के समस्त विभिन्न विभागों के मुलाजिम कन्वेंशन करके वायदे पुरे करवाने के लिए दबाव बनाएंगे। 28 मई को हो रही मुलाजिम कन्वेंशन का विज्ञापन भी जारी किया गया। इस अवसर पर मदन लाल, रेशम सिंह, कपिल कपूर, सुरजीत चंद, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, लखवीर सिंह लधड़, गुरिंदर सिंह, सरबूटा सिंह आदि उपस्थित थे। (मदान)

खबरें और भी हैं...