देसराज उपनेजा को सर्वसम्मति से प्रधान मनोनीत करते यूनियन के सदस्य।
भास्कर संवाददाता|फाजिल्का
स्थानीय नरमा मंडी फाजिल्का में दी अकाउंटेंट वर्कर वेलफेयर सोसाइटी रजि (3706) फाजिल्का की एक बैठक हुई, जिसमें नई कमेटी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में पिछले 9 वर्षों से लगातार सोसाइटी की प्रधानगी पद पर रहते हुए सेवा करने वाले कच्चा आढ़ती व पैडी पुरचेजर सदस्य श्री देस राज उपनेजा को एक बार फिर से आगामी 1 वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। सोसाइटी के सदस्य राय साहिब जाखड़ ने लड्डू खिलाकर नवनियुक्त प्रधान देस राज उपनेजा का मुंह मीठा करवाकर सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर महेंद्र कुमार छिम्पा, काली खत्री, तिलक राज, मंगत कंबोज, हरीश सचदेवा आदि मौजूद रहे।