पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दांत की बीमारियों से बचना है तो रोज दो बार करें ब्रश : डाॅ. कटारिया

दांत की बीमारियों से बचना है तो रोज दो बार करें ब्रश : डाॅ. कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी प्राइमरी स्कूल सुलतानपुरा में स्कूल इंचार्ज अध्यापक शालू ग्रोवर के नेतृत्व में बच्चों के दांतों की विशेष जांच के लिए जांच शिविर लगाया गया, जिसमें जिला डेंटल हैल्थ अफसर डाॅ. अनीता कटारिया व उनके साथ डाॅ. एरिक एडीसन ने बच्चों को दांतों की संभाल के संबंध में जागरूक करने संबंधी दांतों की जांच की। इस दौरान जिला डेंटल हैल्थ अफसर डाॅ. अनीता कटारिया व मेडिकल अफसर डेंटल डाॅ. एरिक एडीसन ने शनिवार को स्कूल में आकर प्रथम से पांचवीं कक्षा के 97 बच्चों के दांतों की जांच की। इस दौरान डाॅ. कटारिया ने बच्चों को दांतों की देखभाल, ब्रश करने के ढंग व मसूड़ों को कीटाणुओं से बचाने संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा जिन बच्चों के दांत अधिक खराब थे उनको राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल फाजिल्का में रैफर किया गया। डाॅ. कटारिया ने कहा कि अगर हमें दांतों की बीमारियों से बचना है तो हमें रोज दो बार ब्रश करना चाहिए, ताकि हमारे दांत साफ रहें और कोई बीमारी न लगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ शिल्पा, नविता, मोनिका, ईटीटी शिक्षार्थी यामिनी, प्रियंका व वरूण उपस्थित थे।

सरकारी प्राइमरी स्कूल सुलतानपुरा में बच्चों के दांतों की जांच करते हुए डाॅक्टर।

खबरें और भी हैं...