पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोटेक्शन मांगने आए बालिग जोड़े से कोर्ट परिसर में मारपीट

प्रोटेक्शन मांगने आए बालिग जोड़े से कोर्ट परिसर में मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| फाजिल्का के अतिरिक्त सेशन कोर्ट में सुरक्षा मांगने एक बालिग जोड़े आया था। इस दौरान युवती के परिजन आए और उसे अदालत से पीटते हुए अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार ममदोट का एक जोड़ा खुद को शादीशुदा बता रहा था और अपने परिवार से जान के खतरे की आशंका जताते हुए फाजिल्का की अतिरिक्त सत्र अदालत से सुरक्षा की करने आया था। इस दौरान लड़की की परिजन करीब 10-12 लोगों वहां आए और युवती को पीटते हुए उसके माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। बाद में युवक ने कोर्ट में पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई। अदालत ने जिला पुलिस प्रमुख को आदेश जारी कर युवक को इंसाफ दिलाने के लिए कहा है। युवक के अनुसार उसने व उक्त युवती ने परिजनों द्वारा शादी के लिए सहमत न होने के चलते घर से भागकर शादी कर ली है और वह अब पति प|ी हैं।

खबरें और भी हैं...