पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उड़ान सेंटर के दिव्यांग बच्चों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

उड़ान सेंटर के दिव्यांग बच्चों का मनाया सामूहिक जन्मदिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिल्का में आईईडी कंपोनेंट के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे उड़ान जिला स्पेशल रिसोर्स सेंटर में शनिवार को मई महीने में विभिन्न दिव्यांग बच्चों के आ रहे जन्म दिन को सामूहिक तौर पर मनाएगा गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रहे निशांत अग्रवाल भी विशेष रूप से शामिल हुए। जानकारी देते आईईआरटीज गुरमीत सिंह व सुमन बाला ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए उड़ान स्पेशल रिसोर्स सेंटर में विभिन्न प्रकार के प्रयास आईईडी कंपोनेंट के अंतर्गत करवाए जा रहे हैं, जिसमें इन बच्चों को आम बच्चों की भांति जीवन में गतिविधियां करवाकर उनकी दिव्यांगता के प्रति हीन भावना को दूर करने का प्रयास शामिल हैं।इस अवसर पर केक काटा गया और प्रिंसिपल धूड़िया व स्कूल अध्यापक रेणूका की ओर से दिव्यांग बच्चों को चाकलेट व मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर आईईआरटी राज कुमार, परमजीत सिंह, सुशील कुमार, अमित शर्मा, विनोद उपस्थित थे।

बच्चों का जन्मदिन मनाते अध्यापक।

खबरें और भी हैं...