पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगा ऑयल बेचने पर 3 दुकानदारों को जेल भेजा

ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगा ऑयल बेचने पर 3 दुकानदारों को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर झिरका | एक ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर नकली ऑयल बेचने के आरोप में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया है। इनके कब्जे से 14 नकली ऑयल के ड्रम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी मैनेजर व कंपनी के टेक्नीकल मैनेजर की शिकायत पर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस चौकी इंचार्ज रामचंद ने बताया कि रेवाड़ी की एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऑयल कंपनी के मैनेजर लाल सिंह कादयान और कंपनी के टेक्नीकल मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि कंपनी का लेवल लगाकर एक नकली ब्रांड का ऑयल बेचा जा रहा है। जो जेसीबी में सर्विस के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी कर बीवा रोड स्थित एजाज अहमद की दुकान से दो कंपनी के नाम के लेवल लगे 26 लीटर के दो ड्रम और राशिद बीवा रोड की दुकान से 7 ड्रम और गुड़गांव-अलवर रोड पर मोहम्मद उमेद की दुकान से 5 ड्रम नकली ऑयल बरामद किया।

खबरें और भी हैं...