फिरोजपुर झिरका | थाना नगीना अन्तर्गत गांव नागल मुबारिकपुर में लड़ाई-झगड़ा का मामला प्रकाश में आया है। जलदास निवासी गांव नागल मुबारिकपुर ने थाना नगीना में 8 आरोपियों के खिलाफ दी शिकायत में कहा कि बीते 10 मई को गांव के लोगों ने उनके घर में घुसकर उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया और उनको जान से मारने की धमकी दी। नगीना थाना एएसआई तेज सिंह ने बताया कि जलदास की शिकायत पर चतर सिंह, कर्ण सिंह, प्रताप, तरतार, पूजा समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया है।