बाल विवाह के तहत लड़की के पिता पर केस दर्ज
फिरोजपुर झिरका| नगीना थाना अन्तर्गत गांव जाटका सीसवाना में एक पिता को अपनी 12 वर्षीय लड़की की शादी करवाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ बाल विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की की शादी लगभग 2 महीने पहले हुई है, जिसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। जिस पर सूबे सिंह पुत्र कुंदन सिंह पर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। नगीना एएसआई ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी होगी।