स्वास्थ्य कर्मियों ने फिर शुरू की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल
फिरोजपुर झिरका| पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। कर्मचारी मंगलवार से निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना देकर बैठ गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग में अनुबंधन आधार पर काम कर रहे कर्मियों ने पहले भी धरना प्रदर्शन किया था। अनुसार कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी हड़ताल के बारे में सिविल सर्जन और प्रवर चिकित्सा अधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि उनका 4 माह का वेतन, 2014 के बाद का बकाया एरियर, वेतन की अदायगी समय पर करने, ठेकेदारी प्रथा को बंद करना, समान काम समान वेतन नीति लागू करना।