30 लीटर कच्ची शराब समेत कोचिया गिरफ्तार
फिंगेश्वर | ग्राम करपीदादर में कच्ची महुआ शराब बेचते हुए तुलसी राम को दबिश देकर पकड़ा गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने आरोपी के पास से करीब 30 लीटर शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एकट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की बात कही गई है।