पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपती दोपहर में नाचते गाते निकाली कलशयात्रा

तपती दोपहर में नाचते-गाते निकाली कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसरिया यादव समाज फिंगेश्वर परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन श्री राधा कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर सम्पन्न हुआ। जहां समाज के द्वारा भव्य कलश यात्रा नगर में भ्रमण कर किया गया।

श्रद्धालु भीषण गर्मी होते हुये भी परम्परागत वेश भूषा में राऊत नृत्य पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ थिरकते रहे। विशेष अतिथि गणेश यादव कम्बल वाले बाबा ने समाज को संबोधित करते हुये कहा हमारे समाज को शिक्षित व संगठित बनाना है और आर्थिक रूप से सक्षम तथा आत्मनिर्भर बने और नशापान से दूर रहकर गौ सेवा का कार्य हम सब मिलकर करें, एेसा आह्वान किया। बाबाजी के करकमलों से राधा कृष्ण मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया। बाबा जी ने सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया । समाज की ओर से बाबाजी का स्मृति चिन्ह, साल श्रीफल से सम्मान समाज के अध्यक्ष कमलेश यदु एवं पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर पूर्व मन्त्री अमितेष शुक्ल ने संबोधित करते हुये यादव समाज से अपना पुराने पारिवारिक सम्बंधी बातों का विस्तार से उल्लेख किया। सम्मेलन को अजित यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, अनिल चन्द्राकर अध्यक्ष नपं, मनहरण यादव, कृपाराम यादव, माधव यादव, जयमल यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

वार्षिक सम्मेलन में कोसरिया यादव समाज ने की श्री राधा कृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

फिंगेश्वर. कोसरिया यादव समाज द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

खबरें और भी हैं...