पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरयूबी का निर्माण 30 से होगा शुरू शहर व कैंट में 2 किमी. दूरी कम होगी

आरयूबी का निर्माण 30 से होगा शुरू शहर व कैंट में 2 किमी. दूरी कम होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्ती टेंका वाली आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज)के निर्माण को अखिरकार अब हरी झंडी मिल गई है। यह निर्माण 2016 से अधर में लटका हुआ था। शहरवासियों और कैंटवासियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। 30 मई को निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व 21 मई को निर्माण करने वाली एजेंसी के कर्मचारी व मशीनरी यहां पहुंच जाएंगे। सबसे पहले सिग्नल केबल ढहाया जाएगा और आरसीसी बॉक्स की शिफ्टिंग का कार्य 22 मई को शुरू हो जाएगा।

आरयूबी के निर्माण से जहां फिरोजपुर शहर और कैंट के बीच का रास्ता 2 किलोमीटर से भी अधिक अब कम हो जाएगा वहीं करीब 20 मिनट तक समय की भी बचत होगी। इस वर्ष के अंत तक आरयूबी का निर्माण पूरा होने की संभावना है। इससे पूर्व यहां पर दिनभर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक लगा रहता था जिससे जाम की स्थिति बनी रहती थी। निर्माण पर 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी जो नगर कौंसिल ने रेलवे को दे दी है।आरयूबी के निर्माण को लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व अपनी-अपनी तैयारी कर लें जैसे बिजली के पोल व तारों को शिफ्ट करना, पीटी पोल व तारों को हटाना (बीएसएनएल), सीवरेज पाइप लाइन को शिफ्ट करना, दुकानों के अतिक्रमण को हटाना आदि। ये कार्य 22 मई से पूर्व होने चाहिए ताकि आरयूबी के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए और कार्य जल्द पूरा किया जा सके।

फाटक पर रोज लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा

बस्ती टेंका वाली स्थित फाटक पर इंतजार करते वाहन चालक। (फाइल फोटो)

आरयूबी के लिए तैयार आरसीसी बॉक्स

विभिन्न विभागों की ओर से शिफ्टिंग नहीं करने से अटका था काम

बता दें कि वर्ष 2016 में नगर कौंसिल ने आरयूबी के निर्माण के लिए रेलवे को 10 करोड़ राशि सौंपी थी पर विभिन्न विभागों द्वारा शिफ्टिंग न किए जाने के कारण निर्माण अधर में लटक गया था। अब इसको लेकर डीसी ने निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अड़चन न आए।

डीसी ने संबंधित विभागों को लिखा पत्र

शुक्रवार को डीसी रामवीर ने उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में संबंधित विभागों को अपनी-अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि 22 मई को यहां से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रूट से गुजारा जाए। इसलिए यहां पर 4 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

खबरें और भी हैं...