फिरोजपुर| गांव झोक हरिहर की जमीन पर लगी धारा 145 हटवाने व गिरदावरी नाम करवाने की मांग को लेकर छह माह से धरने पर बैठे व आमरण अनशन पर बैठी महिलाओं के समर्थन में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की ओर से आज राज्यस्तरीय बैठक होगी। गुरजीत सिंह ने बताया कि वे बीते छह माह से धरने पर बैठे हैं व उनकी दो बुजुर्ग महिलाएं 23 अप्रेल से धरने पर बैठी हैं मगर प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी है।