पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीसी ने किया फिजियोथेरेपी सेंटर व अन्य संस्थानों का दौरा

एडीसी ने किया फिजियोथेरेपी सेंटर व अन्य संस्थानों का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| एडीसी रिचा ने सिविल अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र व फिजियोथेरेपी सेंटर का दौरा किया। उन्होंने औषधि केंद्र में मरीजों को दी जा रही दवाइयों की जानकारी ली व सिविल अस्पताल में डाक्टरों को हिदायत दी कि वह मरीजों के लिए अधिक से अधिक दवाइयां जन औषधि केंद्र से लेने के लिए ही मरीजों को सिफारिश करें। फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को जायजा लिया व साझी रसोई में दिए जा रहे खाने की भी जांच की। इसके बाद वे भाई मर्दाना यादगारी हॉल की बनाई जा रही बिल्डिंग का जायजा लेने पहुंची व विभाग को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर रणजीत सिंह, रेडक्रास संरक्षक अशोक बहल, डॉ. रामेश्वर सिंह, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...