पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री शनि जयंती समारोह के छठे दिन मंदिर में करवाई 2 जोड़ों की शादी

श्री शनि जयंती समारोह के छठे दिन मंदिर में करवाई 2 जोड़ों की शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छावनी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में श्री शनि जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम के साथ आरंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को दो जोड़ों की शादी करवाई गई। मंदिर के पंडित विजय कुमार शर्मा और पंडित शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न मंदिर कमेटियों द्वारा भजन संध्या और महाआरती का विशेष आयोजन किया गया।

जरूरत के अनुसार सामान भी दिया

जरूरतमंद कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी लड़कियों को जरूरत के अनुसार सामान भी दिया गया। शनिवार को विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि शनि महाराज को तेल, उड़द और काले चने व लोहे की चीजें प्यारी लगती हैं इसलिए शनि महाराज को जो मनुष्य उनकी प्यारी चीजें चढ़ाते हैं वह सदा ही खुशी में रहते हैं। (रवि कुमार)

छावनी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में श्री शनि जयंती कार्यक्रम के छठे दिन विवाह बंधन में बंधते जोड़े।

खबरें और भी हैं...