पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएलओ वोटर सूची में सुधार संबंधी करेंगे वेरिफिकेशन

बीएलओ वोटर सूची में सुधार संबंधी करेंगे वेरिफिकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| उपायुक्त रामवीर के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त रिचा ने वोटर सूची में सुधार को लेकर सभी ईआरओ व चुनाव तहसीलदार की मीटिंग ली। एडीसी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से 1 जनवरी 2019 के आधार पर वोटर सूचियों में विशेष सुधार का प्रोग्राम जारी किया है। 15 मई से 20 जून तक जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर वोटर सूची में सुधार संबंधी वेरिफिकेशन करेंगे। 21 जून से 31 जुलाई तक पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन व पोलिंग भवनों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। 1 अगस्त से 31 अगस्त तक वोटर सूची का खाका तैयार किया जाएग व कंट्रोल टेबल की अपडेशन आदि की जाएगी। 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दावे व एतराज फार्म नंबर 6,7,8 प्राप्त किए जाएंगें। इन दावों व एतराजों का निपटारा 31 नवंबर तक कर लिया जाएगा व वोटर सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2019 को किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...