फिरोजपुर|नेहरू युवा केंद्र में बतौर जिला यूथ कोआर्डिनेटर सेवा निभा रहे रघबीर सिंह खारा को सेवानिवृत्ति पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। लेखाकार नेहरू युवा केंद्र गुरदेव सिंह जोसन ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों के प्रधान, मेंबर, सिलाई कढ़ाई सेंटरों के प्रशिक्षार्थी, वोकेशनल अध्यापक, एनएस विज के अलावा नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उनके साथ उनकी प|ी लतिन्दर कौर खारा और लड़का रमनदीप सिंह भी थे। उनको बधाई देने के लिए प्रसिद्ध समाज सेवी दविन्दर सिंह, रणजीत सिंह बिट्टा, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह पटवारी, सुरेश अरोड़ा प्रिंसिपल, गुरविन्दर सिंह, जसदीप सिंह, बलविन्दर सिंह थे। (ए सी चावला)