पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौ वंश से भरा कैंटर बरामद, मामला दर्ज

गौ वंश से भरा कैंटर बरामद, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|पुलिस ने गायों से भरे 1 कैंटर को पकड़ा है। जीरा के रहने वाले रमन शर्मा ने बताया कि वह गऊ रक्षा कुल हिंदू जागृति मंच फिरोजपुर का प्रधान है। उनको सूचना मिली कि एक कैंटर में चालक व कंडक्टर गाय व सांड कैंटर में भर कर बूचड़ खाने में काटने के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने उनकी पीछा करते हुए कैंटर को मक्खू के पास घेर लिया इसी दौरान इनोवा गाड़ी सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसकी आड़ में कैंटर सवार फरार हो गए। उन्होंने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी की तो उसमें से 5 गाय व 11 सांड बरामद हुए। उन्होंने अपनी शिकायत थाना मक्खू में दर्ज करवा दी है। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात कैंटर चालक उसके कंडक्टर तथा इनोवा सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...