फिरोजपुर| दी क्लास फोर एंप्लॉइज यूनियन खुराक और सप्लाई विभाग स्टेट समिति जिला फिरोजपुर की मीटिंग प्रवीण कुमार जनरल सेक्रेटरी चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में हुई। मीटिंग में राज्य समिति की तरफ से राज्य समिति के फैसले मुताबिक 25 मई 2018 को मोहाली में होने वाली रैली में फिरोजपुर के कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मीटिंग में वित्त विभाग की तरफ से चौकीदारों, सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन बंद करने का काला पत्र विभाग ने वापसी न लिया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मीटिंग में बलवीर सिंह, बलविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह मक्खू, सुमेर सिंह तलवंडी भाई, गुरदीप सिंह आदि ने संबोधित किया।