वर्करों व हेल्परों ने राणा सोढ़ी के घर के आगे किया प्रदर्शन
फिरोजपुर|आल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की राज्य समिति के फैसले अनुसार तीसरे दिन बुधवार को राज्य के सभी मंत्रियों के घर के आगे भूख हड़ताल जारी रखी। आज आंगनबाड़ी कर्मचारियों व हेल्परों ने थाल खड़काकर रोष प्रदर्शन किया। मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के घर आगे वर्करों और हेल्परों ने अपनी मांगों के संबंध में भूख हड़ताल जारी रखी और यह भूख हड़ताल 19 मई तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से लिखा मांग पत्र भी सौंपा गया। इस रोष प्रदर्शन में ब्लाक घल्लखुर्द की प्रधान राज कौर ओर ब्लाक गुरु हर सहाए की प्रधान ने कहा कि जत्थेबंदी की तरफ से पिछले करीब 4 महीनों से राज्य प्रधान हरगोबिन्द कौर के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ संघर्ष चलाया हुआ है, परन्तु सरकार ने आज तक उनकी बात नहीं सुनी। (नरेश)
कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए वर्कर्स और हेल्पर्स।