पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे रनिंग स्टाफ में 15 हजार पद रिक्त, समय पर नहीं मिल रहा अवकाश : परमजीत सिंह

रेलवे रनिंग स्टाफ में 15 हजार पद रिक्त, समय पर नहीं मिल रहा अवकाश : परमजीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

बुधवार को एआईएलआरएसए की ओर से लोको कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया।

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन नॉर्दर्न जोन अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि आरएसी-1980 के फैसले के अनुसार रनिंग अलाउंस निर्धारित किया जाए। जो रनिंग कर्मी 2016 से पहले रिटायर हुए हैं उनकी पेंशन रनिंग फार्मूले के मुताबिक निर्धारित की जाए। रनिंग स्टाफ के 15 हजार पद रिक्त हैं जिसके चलते उनको न तो अवकाश मिलता है और न ही समय पर रेस्ट मिलता रहता है। वहीं रेलवे की ओर से लोको कर्मियों पर जो लाल सिग्नल पार करने पर सर्विस से रिमूव करने का नादरशाही फरमान जारी किया गया है उसे बंद किया जाए। मांगें नहीं मानी गई तो बड़े संघर्ष के लिए वे तैयार रहें जिसमें रेल का चक्का जाम भी किया जा सकता है। इस मौके एनआरएमयू के मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह ने संघर्ष में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों को जनकराज, सुभाष शर्मा, पंकज मेहता, सोमनाथ, धनंजय कुमार, शिव कुमार, राजपाल, राजेश पाल, राजकुमार आदि ने धरने को संबोधित किया।

डीआरएम कार्यालय के समक्ष रोष धरने में भाग लेते लोको कर्मी।

खबरें और भी हैं...