इंटरनेशनल पंथक दल ने अखौती साधु की गिरफ्तार को ज्ञापन सौंपा
फिरोजपुर |बुधवार को इंटरनेशनल पंथक दल सदस्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त रिचा को नारायण दास साधु द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई क्लिप जिसमें गुरु अर्जुन देव जी का अपमान किया गया है के बारे में ज्ञापन सौंपकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। इंटरनेशनल पंथ दल प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि नारायण दास नाम के एक अखौती साधु जिसने उदासीन संप्रदाय का भेष धारण कर भक्तों की बाणी के साथ गुरु साहिब द्वारा छेड़-छाड़ का दोष लगाते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल की है। उन्होंने बताया कि 11 मिनट 31 सेकेंड की यह क्लिप सुनकर सिख भाईचारे को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत से सिखों व भक्तों के श्रद्धालुओं के भाईचारे में फर्क डालना चाहता है इसलिए कोई भी अप्रिय घटना होने से पहले ऐसे दोषी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सतनाम सिंह अध्यक्ष, नसीब सिंह उपाध्यक्ष, बोहड़ सिंह, तरसेम पाल सिंह, लखविंदर सिंह व अन्य शामिल थे।
एडीसी रिचा को ज्ञापन सौंपते इंटरनेशनल पंथक दल सदस्य।