पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोटिस के बाद भी जारी रहा किसानों का धरना

नोटिस के बाद भी जारी रहा किसानों का धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |6 माह से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर बैठे गांव झोक हरिहर के किसानों को एसएसपी की ओर से गैरकानूनी धरना हटाने का नोटिस दिए जाने के बाद भी धरना बुधवार को जारी रहा। धरने पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर 19 मई को हंगामी मीटिंग करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में करो या मरो का फैसला लिया जाएगा। भाकियू एकता सिद्धपुर के प्रधान फतेह सिंह ने कहा कि बीती 23 अप्रैल से अपनी मांगों को लेकर यूनियन सदस्य व गांव झोक हरिहर के किसान परिवार की भूख हड़ताल पर बैठी दो महिलाओं का अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हालचाल नहीं जाना गया। उन्होंने कहा कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं व डटे रहेंगे। नोटिस के बारे में उन्होंने कहा कि यूनियन की दिल्ली में मीटिंग आयोजित की गई है जिसमें यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाग लेने गए हैं। वे पहुंचकर मीटिंग में लिया गया फैसला बताएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मेजर सिंह, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, जगरूप सिंह, बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, करनैल सिंह, उत्तम सिंह, हजूरा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...