जिला उपभोक्ता फोरम ने रेलवे स्टेशन की कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
जिला उपभोक्ता झगड़ा निवारण फोरम के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह अग्रवाल व सदस्य मनदीप कौर ने जनरल मैनेजर उत्तरी रेलवे जोन बड़ौदा हाऊस नई दिल्ली, मंडल रेलवे मैनेजर उत्तरी रेलवे फिरोजपुर व स्टेशन मास्टर उत्तरी रेलवे मुक्तसर को निर्देश दिए हैं कि मुक्तसर के रेलवे स्टेशन जोकि रेलवे द्वारा आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित किया जा चुका है, की कमियां दूर करें। यह कमियां जोकि मौजूदा प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाना, रेलवे की पैसेंजर व एक्सप्रेस गाडिय़ों की स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट करें व रेलवे स्टेशन मुक्तसर का नाम बदलकर श्री मुक्तसर साहिब करने की हिदायत की जाए। इस पर रेलवे ने पेश होकर अपनी कुछ मजबूरियां बताईं जोकि उक्त सभी मांगें जायज थी, परंतु माननीय फोरम ने मनजीत कौर बेदी एडवोकेट की दलीलों से सहमत होते हुए उपरोक्त फैसला सुनाया। यह शिकायत नेशनल कंज्यूमर अवेयरनेस ग्रुप के जिलाध्यक्ष श्याम लाल गोयल के माध्यम से दायर की गई थी। इस अवसर पर संगठन के महासचिव गोबिंद सिंह दाबड़ा, सचिव सुदर्शन सिडाना, सीनियर मीत अध्यक्ष बलदेव सिंह बेदी, मीत अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, संगठन सचिव जसवंत सिंह बराड़, प्रैस सचिव काला सिंह बेदी, वित्त सचिव सुभाष कुमार चगती, चौधरी अमी चंद, रामेश महेंद्रा, बिशन टेलर, वकील चंद दाबड़ा, प्रदीप दुग्गल, रोशन लाल दाबड़ा, योगेश्वर योगी, ओम प्रकाश वेलचा, प्रेम कुमार बेरी आदि उपस्थित थे।(कुलदीप रिणी)
रेलवे स्टेशन का नाम भी श्री मुक्तसर साहिब करने की मांग की गई है।