अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखने आईजी से मुलाकात की
फिरोजपुर |विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, कांग्रेस, भाजपा व व्यापारी वर्ग के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को फिरोजपुर रेंज के आईजी जीएस ढिल्लों व एसएसपी प्रीतम सिंह से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने शहर के मौजूदा हालातों पर चर्चा की और पुलिस अधिकारियों से अमन-शांति, भाईचारा, सद्भावना बनाए रखने का आश्वासन लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि 10 अप्रैल को अड्डा खाई पर हुए झगड़े के दौरान पुलिस द्वारा दर्ज किए मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि किसी बेकसूर को सजा ना मिले। आईजी व एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिलवाया है। इस मौके पर अंकुश कंबोज, रोहित गुंबर, करण त्रिपाठी, रिंकू ग्रोवर, सर्बजीत सन्नी, मोहित ढल्ल, लखविन्द्र अरोड़ा, कुमार सुभाष, अमित धवन, मुल्तान सिंह, सूरज मेहता, हरीश पाठक, संजीव विनायक, हर्षद मेहता आदि मौजूद थे।