चालू भट्ठी, लाहन और अवैध शराब सहित दो काबू
फिरोजपुर | घल्लखुर्द पुलिस ने बताया कि हवलदार गुरदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस मुदकी के पास पहुंची तो सूचना मिली कि मुदकी का रहने वाला भान सिंह लाहन बेचता है। आरोपी भान सिंह को चालू भट्ठी , 60 किलो लाहन व 1 बोतल शराब सहित काबू कर लिया है, दूसरे मामले में थाना सदर के हवलदार अयूब मसीह ने बताया कि गांव हबीब वाला के पास युवक से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की। उसकी पहचान गांव अलीके के रहने वाले ज्ञान सिंह के तौर पर हुई है।