गेहूं की खरीद ना होने पर किया प्रदर्शन
पंजाब सरकार द्वारा एक अप्रैल से मंडियों में आने वाली गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने का वादा पूरा नहीं करने के खिलाफ रोष जताया गया। क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह महिमा और ब्लाक प्रधान हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मंडियों में आने वाली कनक की खरीद एक अप्रैल से शुरू करने की बात कही थी लेकिन वह सिर्फ बातों तक ही सीमित रह गई है। गांव मोलवीवाला, तारेवाला, भुरेकला, तलवाड़ा, आजमशाहं, की मंडियों में पिछले एक सप्ताह से गेहूं पड़ी हैं लेकिन ना तो सरकार द्वारा खरीद हो रही है और ना ही दूसरी कंपनियों द्वारा खरीद की जा रही है, जिसके चलते किसानों में पंजाब सरकार के लिए रोष हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 16-17 के भारी बारिश के साथ गड़े पड़ने की पूरी संभावना है और इधर मंडियों में किसानों ने गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लगाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन सरकार द्वारा ना तो मंडियों में पड़ी गेहूं के लिए प्रबंध है और ना ही संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (रवि कुमार)
मंडियों में पड़ी गेहूं की खरीद ना होने के कारण रोष जताते किसान।