पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तस्करी और ड्रग मनी सहित काबू किसान के खेत में मिली हेरोइन

तस्करी और ड्रग मनी सहित काबू किसान के खेत में मिली हेरोइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

एसटीएफ फिरोजपुर यूनिट ने शनिवार दोपहर को सूचना के आधार पर सरहदी एरिया में सर्च अभियान चलाकर एक किसान द्वारा अपने खेत में दबा रखी 900 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह किसान पहले ही नशा तस्करी करने के आरोप में जेल में बंद है।

इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम थाना सदर के अधीन आते एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि गांव लखमीर के हिठाड़ के रहने वाले हरविंदर सिंह के पाक में बैठे तस्करों से संबंध हैं। वह नशा तस्करी के आरोप में पहले ही जेल में है। उसने अपने खेत में हेरोइन छुपा रखी है। उन्होंने सूचना के आधार पर बीएसएफ से संपर्क करके उसके खेत में सर्च अभियान चलाकर वहां दबा रखी 900 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया है।

15 दिन पहले पकड़ा था अमृतसर पुलिस ने

अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव लखमीरके हिठाड़ के रहने वाले हरविंदर सिंह को 15 दिन पहले अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने 17 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद कर ली है।

खबरें और भी हैं...