पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन दानियों की चर्च प्रबंधकों से हुई झड़प में पांच लोग घायल

जमीन दानियों की चर्च प्रबंधकों से हुई झड़प में पांच लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

रविवार देर सांय छावनी स्थित नई बनी चर्च में एक पक्ष द्वारा चर्च में काबिज होने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थर बरसाने से 4-5 लोग घायल हो गए।छावनी में उपायुक्त कार्यालय के पीछे बनी नई चर्च की जमीन बीते दिनों किसी ने दान की थी जिस पर चर्च का निर्माण किया गया था। कुछ दिनों के बाद जमीन दान करने वाले लोगों की प्रबंधकों से अनबन हो गई, जिसके चलते वे चर्च पर काबिज होना चाहते थे। वहीं रविवार देर सांय चर्च में मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें जमीन दान करने वाले लोगों ने अचानक चर्च में बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें 4-5 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है जिनमें से राकेश कुमार व रूबीना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। राकेश कुमार व रूबीना भाई-बहन हैं । खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। (रवि)

घायल राकेश कुमार और रूबीना।

खबरें और भी हैं...