पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्चे रद्द करवाने के लिए किसानों ने एसएसपी ऑफिस के सामने शुरू किया बेमियादी धरना

पर्चे रद्द करवाने के लिए किसानों ने एसएसपी ऑफिस के सामने शुरू किया बेमियादी धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से रविवार को एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की हवा सरक गई। खुफिया विभाग के कर्मियों की ओर से जैसे ही प्रशासन को इस बारे में सूचना दी गई तुरंत पुलिस अधिकारियों की ओर से एसएसपी कार्यालय के अंदर जाने वाले दोनों गेट, कार्यालय की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग सहित उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट पर बैरिकेड लगाकर पूरा रास्ता बंद कर दिया गया। संघर्ष कमेटी की ओर से किया गया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान पुलिस के गले की फांस बन गया औैर पुलिस जवानों को बुलेटप्रूफ गाड़ियों सहित कार्यालय के गेटों पर तैनात कर दिया गया।

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के बैनर तले रविवार दोपहर सैकड़ों किसान राजनीतिक दबाव में लोगों पर की जा रही जबरदस्ती, पुलिस प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व इंद्रजीत सिंह जीरा व आढ़तियों की ओर से किसानों की जमीनों पर किए जा रहे कब्जों आदि की समस्याओं के हल को लेकर महिलाओं सहित एसएसपी कार्यालय के बाहर बने पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। किसान पूरी तैयारी के साथ अपने खाने-पीने का सामान बनाने के लिए भट्टियां, टोपिए व पानी का टैंकर साथ लेकर पहुंचे। संघर्ष कमेटी की ओर से धरने की खुफिया तंत्र को सूचना मिलते ही प्रशासन सचेत हो गया व प्रशासनिक कार्यालय व एसएसपी कार्यालय को जाने वाले सभी मार्गो पर बैरिकेड लगा दिए गए व सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि थाना मल्लांवाला में इंद्रजीत सिंह जीरा के दबाव में डीएसपी जीरा ने गांव बूटे वाला के किसान नेताओं अंग्रेज सिंह व अन्य पर दर्ज पर्चा तुरंत रद्द किया जाए, एफआईआर नंबर 18 थाना मल्लांवाला में क्रास पर्चे में दर्ज प्रताप सिंह बूटेवाला सहित 6 अन्य नामजद दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, गांव माछीके में किसान सुच्चा सिंह कामलवाला को हथियारों के बल पर अगवा करने वाले आरोपी कुलदीप सिंह खाई व सुखचैन सिंह मल्लवाला गैंग पर पर्चा दर्ज किया जाए, थाना मक्खू चौकी जोगीवाला इंचार्ज सुरजीत सिंह की ओर से अराईवाला के किसान सुरजीत सिंह से ली गई 20 हजार रुपए की रिश्वत व 28 हजार रुपए के लगभग का जबरन उठाए गए सामान के आरोपों में उसपर पर्चा दर्ज कर किया जाए, थाना लख्खों के बहराम के एसएचओ अशोक कुमार, एएसआई अमरजीत सिंह की ओर से किसान सुखदेव सिंह से ली गई 5-5 हजार रुपए की रिश्वत के आरोपों में कार्रवाई की जाए, लख्खों के बहराम के अड्डे पर प्रिंस, हैप्पी व सुरिंद्र मेडिकल स्टोर पर एसएचओ की मिलीभगत से बेचे जा रहे नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, थाना मक्खू में किसानों के पर दर्ज किए गए 4 मामलों को मानी गई शर्त के मुताबिक तुरंत रद्द किया जाए। वहीं किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के पदाधिकारियों की ओर से सभी मांगों के हल होने तक अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया ।

फिरोजपुर में एसएसपी कार्यालय के बाहर बने पार्क में धरने पर बैठे किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य।

केवल मांगें मनवाने यहां पहुंचे हैं : प्रदेशाध्यक्ष

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष सतनाम सिहं पन्नू ने कहा कि हम यहां पर कोई खालिस्तान मांगने नहीं आए हैं जो इतनी फोर्स लगाई गई है हम केवल मांगें मनवाने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पुलिस प्रशासन के मामलों में राजनीतिक दखलंदाजी न देने व भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादों को लेकर सत्ता में आई मगर अब बिल्कुल उलट पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार हद से ज्यादा हो चुका है व पुलिस राजनीतिक नेताओं व माफिया ग्रुपों का नापाक गठजोड़ बन चुका है व आम लोगों को जीना हराम हो चुका है।

बेनतीजा रही किसानों की एसएसपी से हुई बैठक

एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे किसानों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार सांय एसएसपी हेडक्वार्टर अमरजीत सिंह को मिलने गया। एसएसपी व किसान पदाधिकारियों की हुई बैठक बेनतीजा रही जिसके चलते किसानों ने धरना जारी रखा। किसान पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधिकारी द्वारा जो आश्वासन दिए गए वे संतुष्टिजनक नहीं थे।

खबरें और भी हैं...