पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई की मौत के कारण पता लगाने की मांग

भाई की मौत के कारण पता लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

शनिवार को जेल में चोरी के मामले में बंद हवालाती गुरप्रीत सिंह पुत्र ठाकर सिंह निवासी गांव मनसूर देवा ने गले में फंदा लगाकर संदिग्ध हालत में आत्महत्या कर ली। जेल पुलिस ने उसका शव फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। रविवार को गुरप्रीत सिंह का शव लेने आए परिजनों ने जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचे गुरप्रीत सिंह के भाई गोरा व उसके रिश्तेदारों शमशेर सिंह व मनिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई इतना कमजोर नहीं था कि वह फंदा लगा ले। जिस केस में गुरप्रीत सिंह जेल में बंद था उसने वह गुनाह भी नहीं किया था। गुरप्रीत सिंह ड्राइवर था वह नशा जरूर करता था लेकिन चोरी नहीं कर सकता। उसने बताया कि कुछ माह पहले थाना सदर के अधीन आते एक शैलर से चोरी हुई थी तब उसका भाई वहां पर पीने के लिए सिगरेट भर रहा था। शोर सुनकर वह भाग पड़ा जिससे उसका नाम भी मामले में आ गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उसके भाई की मौत का कारण का पता लगाया जाए। रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेल अधिकारियों ने मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

खबरें और भी हैं...