पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन ने बैसाखी और डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मिनी सचिवालय में बने पेंशनर्स दफ्तर में बैठक की। चेयरमैन राम कुमार, महासचिव अजीत सिंह, अध्यक्ष देवराज नरूला, कनवीनर महिन्द्र सिंह, अजमेर सिंह, महिंद्र कुमार, सुरिंद्र कुमार और उपाध्यक्ष सुरिंद्र जोशन, दर्शन सिंह, राजपाल, ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर पंजाब सरकार टाल-मटोल की नीति अपना रही हैं। कार्यक्रम में मुक्तसर साहिब और बठिंडा में होने वाली नेशनल मैराथन में 82वर्षीय ओम प्रकाश बजाज को सोने का मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया (रवि कुमार)
ओम प्रकाश को सम्मानित करते पेंशनर्स।