भाजपा ने एससी मोर्चा के साथ बाबा साहेब को किया याद
डॉ. अंबेडकर को श्रृद्धा सुमन भेंट करते भाजपा के पदाधिकारी और अन्य।
भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर
जिला भाजपा टीम ने एससी मोर्चा के साथ मिलकर बाब भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्म दिवस पर जिला अध्यक्ष दविंद्र बजाज और एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहिंद्र खोकर के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष दविंद्र बजाज ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलित वर्ग को हमेशा ही ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। इस अवसर पर महासचिव जौहरी लाल यादव, छावनी मंडल अध्यक्ष गोबिंद्र राम अग्रवाल, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, दविंद्र नारंग, हीरा पुग्गल, तिलक राज, सन्नी, अरुण पुग्गल, डी.पी चंदन, प्रवीन मेहता, दविंद्र कलसी, बलवंत सिंह मौजूद थे।(रवि कुमार)