थांदेवाला में कंबाइन से स्पार्किंग, 7 एकड़ गेहूं और 3 एकड़ नाड़ जली
गांव थांदेवाला के खेतों में गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन से स्पार्किंग होने के कारण 7 एकड़ गेहूं व 3 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। गांव थांदेवाला के सुखमंदर सिंह के खेतों में हकीकत सिंह की कंबाइन गेहूं काटने के लिए आई थी। जब उन्होंने गेहूं काटना शुरू किया तो कंबाइन से स्पार्किंग के कारण एक चिंगारी से आग भड़क गई और देखते ही देखते यह आग फैलती चली गई। आग का पता चलते ही आस-पास के किसानों ने वृक्ष की टहनियां व अन्य कई तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड पहुंच गई, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद भरपूर सिंह, हकुमत सिंह, सरताज सिंह, हरबंस ने बताया कि इस आग से उनका काफी नुकसान हो गया है। जिसमें हरबंस सिंह का 3 एकड़ नाड़, भरपूर सिंह, हकुमत सिंह, बलविंदर कौर प|ी धीर सिंह की 3 एकड़ की गेहूं, सरताज सिंह की डेढ़ एकड़, जगजीत सिंह जिसकी जमीन सुखमंदर सिंह ने ठेके पर ली हुई थी की ढाई एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कंबाइन मालिक ने आग को बुझाने में मदद करने की बजाय कंबाइन को मौके से लेकर भागने की कोशिश की, परंतु उन्होंने कंबाइन को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर माल विभाग के अधिकारी व थाना सदर की पुलिस भी पहुंच गई थी। किसानों ने कंबाइन मालिक से 20 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं के मुआवजे की मांग की है।(अमित अरोड़ा)ं
गांव थांदेवाला के खेतों में जलकर राख हुई गेहूं की फसल।
फिरोजपुर में 16 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
फिरोजपुर| गांव शहजादी में लगभग दो किसान की 16 एकड़ गेहू की फसल जल गई। किसान जगसीर सिंह की 12 एकड़ और किसान गुरमुख सिंह की 4 एकड़ गेहू की फसल को आग लगने से जल गई। देहाती विधायक सतिकार कौर गहरी के पति जसमेल सिंह लाडी गहरी ने मौके पर पहुंच कर किसानों से हमदर्दी जाहिर करते हुए दोनों को बनता मुआवजा दिलाने का वायदा किया। गहरी ने सबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों को मुआवजा दिलाने की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही । इस मौके मनजीत सिंह तहसीलदार, अवतार सिंह कानूगो, सुखवंत सिंह पटवारी, कुलवंत सिंह एएसआई गुरमुख्य सिंह, गुरमीत सिंह नंबरदार, इकबाल सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे ।