पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोषण अभियान और सुपोषण गोद भराई कार्यक्रम शुरू

पोषण अभियान और सुपोषण गोद भराई कार्यक्रम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव हाजी वाला के आंगनबाड़ी केंद्र में खंड स्तरीय पोषण अभियान और सुपोषण गोद भराई कार्यक्रम का अायोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों का वजन किया गया वहीं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के टिप्स भी दिए। गर्भवती महिलाओं को लड्डुओं के डिब्बे देकर गोद भराई की रस्म अदा की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर एडीसी डॉ. रिचा ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं से पूछताछ की कि उनको फोलिक एसिड की गोलियां मिल रही हैं या नहीं और वे खा रही हैं या नहीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को लड्डुओं के डिब्बे देकर गोद भराई की रस्म अदा की। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी र|दीप संधू ने बताया कि कार्यक्रम में 110 बच्चों का वजन किया गया। इसके बाद बच्चों में ड्राइंग कंपीटिशन करवाया गया और सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। करीब 200 महिलाओं को गोद भराई के रूप में लड्डुओं के डिब्बे दिए गए। नवजात बेटियों के जन्म दिवस को सामूहिक रूप से मना कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के आयोजन में गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह व अन्य पंचायत सदस्यों को विशेष योगदान रहा।

हाजी वाला में हुआ खंड स्तरीय कार्यक्रम, गर्भवतियों को दिए पौष्टिक आहार के टिप्स
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ मुख्यातिथि एडीसी डॉ. रिचा व अन्य।

खबरें और भी हैं...